नैनीताल, फरवरी 21 -- नैनीताल, संवाददाता। डीएसबी परिसर के शिक्षणेत्तर कर्मचारी संघ ने शनिवार को बायोमेट्रिक उपस्थिति को लेकर बैठक की। इस दौरान कर्मचारियों ने कुविवि की स्वायत्ता एवं आधार बायोमेट्रिक को लेकर चर्चा की। संघ के अध्यक्ष नंदाबल्लभ पालीवाल ने कहा, कि कर्मचारी बायोमेट्रिक उपस्थिति का विरोध नहीं कर रहे हैं, लेकिन विश्वविद्यालय प्रशासन से स्वायत्ता एवं आधार बायोमेट्रिक उपस्थिति में सुरक्षा की मांग करते हैं। कहा कि इसमें सभी के आधार लिंक हैं, ऐसे में किसी कर्मचारी के साथ साइबर ठगी जैसी घटना न हो, इसके लिए विवि प्रशासन को सुरक्षा की पुख्ता व्यवस्था करनी होगी l बैठक में सचिव विपिन चंद्र, उपाध्यक्ष राजेंद्र सिंह ढैला, महिला उपाध्यक्ष रीता लोहनी, कोषाध्यक्ष नासिर अली, महासंघ अध्यक्ष आनंद सिंह रावत, जगदीश चंद्र पपनै, पीसी गुरुरानी, प्रभात...