हजारीबाग, जून 12 -- हजारीबाग गुरुवार को सफाई शाखा नगर निगम हजारीबाग में कर्मचारियों की बैठक प्रदेश अध्यक्ष विवेक वाल्मीकि की मौजूदगी में हुई। बैठक की अध्यक्षता नगर निगम यूनियन अध्यक्ष चुमू राम ने किया। कर्मचारियों ने कहा कि पूर्व में भी कंपनी के द्वारा कर्मचारियों का इपीएफ और वेतन भुगतान नहीं किया गया। निर्मल महतो पार्क के कर्मचारियों की समस्या बराबर आती है कि इन कंपनियों के द्वारा इपीएफ नहीं जमा किया जा रहा है और कर्मचारियों को सही समय पर वेतन भुगतान भी नहीं हो रहा है। वैसी पारिस्थिति में नगर निगम के द्वारा फिर से गुरु रामदास कंपनी मे नगर निगम के मजदूरों को रखा जा रहा है। जिसका विरोध अखिल भारतीय मजदूर संगठन करता है। यूनियन के द्वारा एक सप्ताह का समय दिया गया है। जबरन नगर निगम के कर्मचारियों को आउटसोर्सिंग कंपनी में रखा जाएगा तो एक हफ्ते ...