अलीगढ़, जुलाई 5 -- अलीगढ़, संवाददाता। उत्तर प्रदेश जल निगम संघर्ष समिति द्वारा शुक्रवार को मालवीय पुस्ताकालय स्थित जल निगम के कार्यालय पर कर्मचारियों और पेंशनरों ने मुंह व बांह पर काली पट्टी बांध सांकेतिक प्रदर्शन किया। इस दौरान आम सभा का आयोजन किया गया। पदाधिकारियों ने एक ज्ञापन भी सौंपा। पदाधिकारियों ने बताया कि पिछले 6 महीने का बकाया वेतन और पेंशन का भुगतान नहीं मिला है। इसके अलावा कर्मचारियों और पेंशनरों से जुड़ी समस्याओं का जल्द निराकरण किया जाए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...