प्रयागराज, अक्टूबर 10 -- प्रयागराज, संवाददाता। प्रिंटिंग एंड स्टेशनरी मिनिस्टीरियल एसोसिएशन, प्रयागराज के कर्मचारियों ने प्रदर्शन के दूसरे दिन शुक्रवार को अपने कार्यस्थल पर काला फीता बांधकर विरोध जताया। कर्मचारियों ने यह प्रतीकात्मक विरोध विभागीय उदासीनता एवं प्रशासनिक उपेक्षा के खिलाफ दर्ज कराया। एसोसिएशन अध्यक्ष राम सुमेर, महामंत्री ध्रुव नारायण और कार्यकारी अध्यक्ष ओम प्रकाश ने बताया कि कर्मचारियों की समस्याओं को लेकर कई बार प्रशासन को ज्ञापन दिया गया, लेकिन समाधान नहीं हआ। इसलिए कर्मचारियों में आक्रोश है। उन्होंने कहा कि शासन और प्रशासन की उदासीनता से कर्मचारियों का आर्थिक और मानसिक उत्पीड़न हो रहा है। यदि कर्मचारियों की समस्याओं का समाधान शीघ्र नहीं हुआ तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा। एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने बताया कि कर्मच...