गाज़ियाबाद, अगस्त 12 -- मुरादनगर। विद्युत निगम के कार्यालय पर मंगलवार को एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान अधिशासी अभियंता ने कर्मचारियों को सुरक्षा किट का वितरण किया। अधिशासी अभियंता दुर्गेश कुमार ने बताया कि फॉल्ट ठीक करते समय कर्मचारियों के साथ अक्सर हादसे हो जाते हैं। कर्मचारियों को हादसों से बचने के लिए सुरक्षा किट दी गई है। उन्होंने कर्मचारियों को किट का प्रयोग कैसे किया जाता है, इसकी भी जानकारी दी। मौके पर एसडीओ एसपी यादव, प्रकाश सिंह सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...