कानपुर, जनवरी 9 -- कानपुर,प्रमुख संवाददाता नगर निगम कर्मचारी संघ के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने नगर आयुक्त से मुलाकात की। कर्मचारियों का वेतन भुगतान न होने के बाबत शिकायत करके समाधान की बात कही। नगर आयुक्त ने तत्काल प्रभाव से अपर नगर आयुक्त आवेश खान को वेतन रिलीज करने के लिए आदेश दिए। जिस पर कर्मचारी नेताओं ने नगर आयुक्त आभार व्यक्त किया। प्रतिनिधि मंडल में संघ के अध्यक्ष मुन्ना हजारिया, महामंत्री रमाकांत मिश्र, वरिष्ठ उपाध्यक्ष नीलू निगम, पूर्व अध्यक्ष देवीदीन भाऊ, उपाध्यक्ष नरेंद्र खन्ना, उपाध्यक्ष रामगोपाल चौधरी, संजय हजारिया, रवि सिंह, पप्पू गुप्ता, संजय मौर्य, दिलीप तांबे, संतोष वाघमार सहित कई कर्मचारी रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...