पिथौरागढ़, दिसम्बर 18 -- पिथौरागढ़। प्रभारी अग्निशमन अधिकारी ने नगर स्थित गोल्डन बार सिल्थाम, रॉयल बार, श्रेष्ठ होटल के कर्मचारियों को अग्निशमन यंत्रों व बचाव की जानकारी दी, बाद में रियासी झोलखेत में आयोजित मेले में पहुंचकर वहां आये लोगों को अग्नि सुरक्षा से संबंधित उपाय, घरेलू गैस सिलेंडर में लगने वाली आग को बुझाने के तरीके व अन्य सावधानियों के बारे में बताया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...