रुद्रपुर, मार्च 25 -- रुद्रपुर, संवाददाता। मंगलवार को उत्तराखंड कृषि उत्पादन विपणन बोर्ड के संचालक मंडल की बैठक में कृषि क्षेत्र को सुदृढ़ बनाने के लिए महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। बोर्ड बैठक में कुल 24 करोड़ रुपये के प्रस्ताव पारित किए गए। बोर्ड की बैठक में मंडी समितियों की परिसंपत्तियों को कब्जा मुक्त कराने, मंडियों की आय को दोगुना करने और टैक्स वसूली प्रणाली में सुधार लाने पर जोर दिया गया। वहीं गेहूं पर डेढ़ प्रतिशत विकास शुल्क कम करने का प्रस्ताव शासन को भेजने का निर्णय लिया। उत्तराखंड कृषि उत्पादन विपणन बोर्ड के संचालक मंडल की बैठक अध्यक्ष डॉ़ अनिल डब्बू की अध्यक्षता में रुद्रपुर में हुई। बैठक में विपणन बोर्ड व मंडी समितियों में कार्यरत अधिकारियों, कर्मचारियों एवं उनके आश्रितों को चिकित्सा उपचार के लिए राज्य सरकार द्वारा संचालित गोल्ड क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.