चम्पावत, मार्च 19 -- चम्पावत। यूसीसी के तहत जिले में कार्यरत समस्त विवाहित कार्मिकों के विवाह पंजीकरण को लेकर विभिन्न कार्यालयों में कैंप लगाए जाएंगे। 21 से 27 मार्च तक कैंप लगेगा। सभी अधिकारियों और कर्मचारियों का पंजीकरण करना अनिवार्य है। प्रभारी डीएम जयवर्धन शर्मा ने बताया कि 21 और 22 मार्च को डीएम कार्यालय चम्पावत, विकास भवन, सीईओ और एसपी कार्यालय में कैंप लगेगा। 24 मार्च को एसपी कार्यालय, सीएमओ कार्यालय, सीईओ, लोनिवि में शिविर लगेगा। 25 मार्च को पुलिस लाइन, सीएमओ कार्यालय, सीईओ और लोनिवि में कैंप लगेगा। इसके अलावा 26 और 27 मार्च को डीएफओ कार्यालय, पुलिस लाइन, लोनिवि और यूपीसीएल में शिविर लगेगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.