गाजीपुर, मार्च 19 -- सैदपुर, हिन्दुस्तान संवाद। विद्युत मजदूर पंचायत संगठन की ओर से विद्युत कर्मचारियों ने मंगलवार को कर्मचारियों के घर पर स्मार्ट मीटर लगाने के विरोध में विद्युत वितरण खण्ड तृतीय कार्यालय पर एक बैठक की। उन्होंने स्मार्ट मीटर के संभावित नुकसान और कर्मचारियों के हितों पर चिंता व्यक्त की। इसके साथ ही स्मार्ट मीटर ना लगाने की मांग को ना मानने पर संगठन व्यापक आंदोलन करने की चेतावनी दी। विद्युत मजदूर पंचायत के पूर्वांचल अध्यक्ष निर्भय नारायण सिंह ने कहा कि अध्यक्ष पावर कॉरपोरेशन लखनऊ का स्पष्ट आदेश है कि स्मार्ट मीटर लगाने का कार्य प्रथम दृष्टया सरकारी कार्यालय/भवनों पर किया जाए। लेकिन जनपद में विभागीय अधिकारी स्मार्ट मीटर लगाने का कार्य करा रही जीएमआर कंपनी के प्रतिनिधि कर्मचारियों और विभागीय पेंशनर्स को ही फोन कर स्मार्ट मीटर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.