बलिया, जनवरी 29 -- बलिया, वरिष्ठ संवाददाता। यूनिफाइड पेंशन स्कीम (यूपीएस) के खिलाफ कर्मचारियों का विरोध एक बार फिर जोर पकड़ता नजर आ रहा है। मंगलवार को शिक्षकों व कर्मचारियों ने कलक्ट्रेट परिसर में यूपीएस गो बैक व यूपीएस मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए तख्तियों को जलाकर अपना विरोध प्रदर्शन किया। नेशनल मूवमेंट फॉर ओल्ड पेंशन स्कीम के राष्ट्रीय अध्यक्ष व अटेवा के प्रदेश अध्यक्ष विजय कुमार बंधु के आह्वान पर पेंशन बचाओ मंच की ओर से कर्मचारियों ने अपना विरोध दर्ज कराया। एनपीएस व यूपीएस का विरोध तथा पुरानी पेंशन की मांग कर रहे कर्मचारियों में सरकार की पेंशन योजना के विरुद्ध आक्रोश दिखा। कर्मचारियों ने इन नई पेंशन योजनाओं को छलावा बताया। एनपीएस व यूपीएस को तत्काल बंद करते हुए हूबहू पुरानी पेंशन योजना को बहाल करने की मांग की। हुंकार भरते हुए कहा कि पु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.