मधेपुरा, जून 3 -- मधेपुरा निज प्रतिनिधि बीएन मंडल विश्वविद्यालय के अवकाश प्राप्त प्रशाखा पदाधिकारी सह पूर्व सीनेट सदस्य, सेवानिवृत कर्मचारी समाज के संयोजक हीरा कुमार सिंह के असामयिक निधन से विश्वविद्यालय में मायूसी व्याप्त है। पेंशन भोगी कर्मचारी समाज के बैनर तले विश्वविद्यालय में पुष्पांजलि सभा का आयोजन कर उन्हें नमन किया गया। कर्मचारियों ने कहा कि हीरा कुमार सिंह एम एच एम कॉलेज सोनवर्षा में योगदान कर वहां से विश्वविद्यालय में प्रशाखा पदाधिकारी के रूप में ईमानदारी पूर्वक कार्य किया। वे सीनेट का चुनाव भी जीत कर कर्मचारियों की आवाज को सदन में उठाते रहे। अवकाश ग्रहण के बाद सेवानिवृत कर्मचारियों की समस्या समाधान के लिए हमेशा संघर्ष करते रहे। विश्वविद्यालय के कानून की उन्हें काफी जानकारी थी। उनके निधन से विश्वविद्यालय को अपूरणीय क्षति हुई है।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.