रांची, अप्रैल 24 -- रांची, वरीय संवाददाता। अबुआ अधिकार मंच का एक प्रतिनिधिमंडल अभिषेक शुक्ला के नेतृत्व में गुरुवार को झारखंड रक्षा शक्ति विश्वविद्यालय के चतुर्थ वर्गीय एवं तृतीय वर्गीय कर्मचारियों की समस्या को लेकर कुलसचिव से मिला। अभिषेक शुक्ला ने कहा के चतुर्थ वर्गीय कर्मचारियों को जब से आउटसोर्सिंग कंपनी के माध्यम से नियुक्त कराया गया है, तब से अभी तक नियुक्ति पत्र नहीं दिया गया है। नियुक्त कर्मियों का मानदेय राज्य सरकार द्वारा तय किए गए डेली वेजेस से भी कम है। चतुर्थ वर्गीय कर्मचारी को मासिक वेतन के रूप में मात्र 8000 एवं तृतीय वर्ग के कर्मचारियों को 16300 प्रतिमाह दिया जा रहा है, जबकि आउटसोर्सिंग कंपनी के आने से पहले 12000 एवं 26000 रुपए मासिक भुगतान किया जाता था। कुलसचिव ने कहा कि विश्वविद्यालय द्वारा उच्च शिक्षा विभाग को इस मामले ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.