आगरा, जून 14 -- चतुर्थ श्रेणी राज्य कर्मचारी संघ, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं उत्तर प्रदेश की जिला इकाई का शपथ ग्रहण समारोह शनिवार को सम्पन्न हुआ। समारोह में जिलाध्यक्ष केशव देव प्रजापति, जिलामंत्री लाल सिंह छौंकर, वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुनील वजेरिया, उपाध्यक्ष श्याम बाबू सविता व क्रांति प्रिय सिद्वार्थ, कोषाध्यक्ष गोविंद शर्मा, संयुक्त मंत्री हरीओम यादव, मुकेश चौधरी, संगठन मंत्री राजाबाबू सहित अन्य पदाधिकारियों को संघ के प्रति निष्ठा की शपथ दिलाई गई। इस अवसर पर कर्मचारियों की समस्याओं को लेकर उच्चाधिकारियों को ज्ञापन सौंपा गया। समस्याओं के शीघ्र निस्तारण का आश्वासन दिया गया। समारोह में प्रदेशाध्यक्ष महेंद्र पाण्डेय, कार्यवाहक महामंत्री राजेंद्र दुबे, मंडल सचिव नत्थीलाल, विधायक भगवान सिंह कुशवाह और सीएमओ डॉ. अरुण कुमार श्रीवास्तव मौजूद रहे।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.