रामनगर, फरवरी 14 -- रामनगर, संवाददाता। राज्य सफाई कर्मचारी आयोग के सदस्य विनय प्रताप सिंह ने रामनगर पालिका के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक ली। उन्होंने व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी ली और कर्मचारियों की सुविधाओं के बारे में जाना। उन्होंने मुख्य रूप से कर्मचारियों के समय से वेतन न मिलने पर ठेकेदार से नाराजगी व्यक्त की। वहीं भाजपा नेता शुभम उत्तम ने पालिका में कार्यरत कर्मचारियों की समस्याओं से आयोग के सदस्य को अवगत करवाया। इस मौके पर ईओ आलोक उनियाल, पालिका अध्यक्ष मो. अकरम, तहसीलदार मनीषा मारकाना, सफाई नायक सुनील कुमार, मुकेश कुमार, आकाश उत्तम, राजकुमार, रजत राज, अमित कुमार, बॉबी, मंजीत सैनी आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.