लखनऊ, अक्टूबर 11 -- रोडवेज कर्मचारियों की समस्याएं दूर नहीं की गई और डग्गामार वाहनों पर लगाम नहीं लगाया गया तो सेंट्रल रीजनल वर्कशॉप कर्मचारी संगठन कर्मचारियों के हित में आंदोलन करेगा। यह बात सेंट्रल रीजनल वर्कशॉप कर्मचारी संघ के प्रदेश महामंत्री ने जसवंत सिंह ने जारी एक बयान में कही। कहा कि कर्मचारियों की समस्याएं लंबे समय से लंबित हैं। इसके निदान के लिए मुख्य सचिव स्तर पर कोई विचार नहीं किया गया। जिसके कारण कर्मचारियों में निराशा और आक्रोश व्याप्त हो रहा है। यदि शीघ्र समाधान नहीं निकाला गया तो आंदोलन किया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.