लखनऊ, फरवरी 8 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद की केंद्रीय कार्यकारिणी की बैठक अध्यक्ष जेएन तिवारी की अध्यक्षता में रविवार को हुई। पिछले कार्यक्रमों की समीक्षा के बाद तय किया गया है कि कर्मचारियों की मांगों के लिए परिषद 19 अप्रैल से 30 सितंबर तक प्रदेशव्यापी पदयात्रा करेगी। जेएन तिवारी ने 20 जनवरी के विरोध प्रदर्शन कार्यक्रम के लिए पदाधिकारियों का धन्यवाद किया और महामंत्री अरुण शुक्ला समेत अन्य को सराहनीय योगदान के लिए सम्मानित किया। संयुक्त परिषद की कार्यकारिणी का पुनर्गठन करते हुए निष्क्रिय पदाधिकारियों को उनके पद से हटाने का भी फैसला हुआ है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.