लखनऊ, मार्च 28 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता पंडित दीन दयाल उपाध्याय राज्य कर्मचारी कैशलेस चिकित्सा योजना के क्रियान्वयन में आ रही दिक्कतों को दूर करने के लिए चिकित्सा विभाग की सचिव ऋतु माहेश्वरी की अध्यक्षता में सात सदस्यीय समिति का गठन किया गया है। स्वास्थ्य विभाग के प्रमुख सचिव पार्थ सारथी सेन शर्मा की तरफ से जारी आदेश में सांचीज के मुख्य कार्यपालक अधिकारी को पदेन सदस्य सचिव नामित किया गया है। विशेष सचिव चिकित्सा अनुभाग-एक को पदेन सदस्य बनाया गया है। चिकित्सा शिक्षा विभाग के विशेष सचिव, सांचीज द्वारा नामित कैशलेस योजना के एक अधिकारी, पेंशनर्स प्रतिनिधि के रूप में एक अधिकारी और संयुक्त पेंशनर्स कल्याण के सह संयोजक-प्रचार ओंकार नाथ तिवारी को सदस्य नामित किया गया है। यह समिति आ रही दिक्कतों के समाधान के लिए शासन को प्रस्ताव उपलब्ध करवाएगी।
हि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.