पटना, फरवरी 5 -- स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने ममता बनर्जी की सरकार पर अपने कर्मचारियों के दमन और शोषण का आरोप लगाते हुए कहा कि वहां के कर्मचारियों के बीच लंबे समय से चल रहे महंगाई भत्ते (डीए) के विवाद में सुप्रीम कोर्ट का फैसला स्वागत योग्य है। उन्होंने कहा कि कई सालों की लड़ाई और संघर्ष के बाद न्यायालय के आदेश के मुताबिक उनके हक का महंगाई भत्ता मिलने वाला है। श्री पांडेय ने गुरुवार को जारी बयान में कहा कि यह ऐतिहासिक उपलब्धि पश्चिम बंगाल के कर्मचारियों की एकता, धैर्य और पक्के इरादे का सबूत है। ममता सरकार साजिश और दमनकारी नीतियों के तहत लगातार कर्मचारियों के वाजिब मांग को नजर अंदाज कर रही थी। राज्य सरकार ने महंगाई भत्ता रोकने की पुरजोर कोशिश में जनता के पैसों का दुरुपयोग करते हुए कानूनी लड़ाई लड़ने के लिए कई बड़े वकीलों को हायर किया। साथ ह...