समस्तीपुर, नवम्बर 11 -- कल्याणपुर।कल्याणपुर प्रखंड व अंचल कर्मियों के लिए बना क्वार्टर खंडहर बन गया है। उसकी ईंट, खिड़की और दरवाजे भी गायब हो गए हैं। क्वार्टर के अभाव में कर्मचारी या तो किराए का मकान लेकर रहा करते हैं या फिर उसी परिसर में झोपड़ी बनाकर रहते हैं। जिसके कारण परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लेकिन उनकी सुधि लेने वाला कोई नहीं है। जानकारी के अनुसार कल्याणपुर प्रखंड एवं अंचल कार्यालय का गठन 1955 में हुआ था और यहां कार्यालय भवन और स्टाफ क्वार्टर भी बनाए गए थे। पहले बीडीओ आर तिवारी थे। पूर्व प्रखंड प्रमुख इफ्तेखार अहमद, समाजसेवी राधेश्याम ठाकुर, रामनाथ राय, रामचंद्र ठाकुर, पुरुषोत्तम प्रसाद देव आदि लोगों ने बताया कि उस समय प्रखंड की रौनक देखते ही बनती थी। आज का खंडहर उस समय बाहरी व्यक्ति एवं पदाधिकारी के लिए चर्चा का विषय बना हुआ थ...