गिरडीह, दिसम्बर 17 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। कर्मचारी राज्य बीमा निगम के स्थानीय जिला प्रबंधक अमर कुमार सिन्हा एवं कर्मचारी भविष्य निधि कोषांग के एनफोर्समेंट ऑफिसर सुजीत कुमार के साथ गिरिडीह जिला चेंबर ऑफ कॉमर्स के सदस्यों की एक महत्वपूर्ण बैठक बुधवार को स्थानीय मधुबन वेजिस के सभागार में हुई। बैठक में कोयलांचल चैंबर आफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के महासचिव गोपाल भदानी एवं उनके कुछ सदस्य भी उपस्थित रहे। बैठक में अमर कुमार सिन्हा ने 31 दिसंबर तक कर्मचारियों का निबंध करने वाले नियोजनकर्ताओं को क्या-क्या सुविधा विभाग द्वारा उपलब्ध कराई जा रही है, इसकी विस्तृत जानकारी दी गई और सभी उद्योग व्यवसाय के मालिकों से तथा उनके प्रतिनिधियों से अनुरोध किया गया कि वे इस सुविधा का लाभ निश्चित रुप से 31 दिसंबर 2025 के पूर्व कर्मचारी राज्य बीमा निगम की वेबसाइट पर जा...