हरिद्वार, अप्रैल 21 -- भवन एवं अन्य सनिर्माण कर्मकार कल्याण संघ की बैठक में संगठन के प्रांतीय पदाधिकारियों के चुनाव की प्रक्रिया पूर्ण की गई जिसमें सर्वसम्मति से नई प्रांतीय कार्यकारिणी का गठन किया गया। चुनाव प्रक्रिया का संचालन ग्राम विकास अधिकारी पद से सेवानिवृत्त राजकुमार चौधरी ने बतौर मुख्य चुनाव अधिकारी निष्पक्ष रूप से संपन्न कराया। अध्यक्ष पद पर नवीन चन्द्र कुरील को चुना गया जबकि संदीप सैनी को कार्यकारी अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई। नई प्रांतीय कार्यकारिणी में पीयूष चौहान, अर्जुन धौनी, प्रमोद कुमार शर्मा, अशोक कुमार को उपाध्यक्ष बनाया गया। सिंटू कुमार मंत्री को महामंत्री, सुमन, इशरत अली, बालेश, रीता को मंत्री, सुषमा देवी को कोषाध्यक्ष, मंसूर अली को संगठन मंत्री, राजकमल को प्रचार मंत्री, धीर सिंह को मीडिया प्रभारी, अरविंद कुमार को ...