भागलपुर, जनवरी 15 -- भागलपुर। कर्णगढ़ स्थित बाबा मनसकामना नाथ मंदिर में बुधवार को मकर संक्रांति के अवसर पर श्रीश्री 1008 बाबा मनसकामना नाथ का रुद्रभिषेक किया गया। इस दौरान काफी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। वैदिक मंत्रोच्चार से पूरा परिसर गुंजायमान रहा। लोक कल्याणार्थ प्रत्येक वर्ष रुद्राभिषेक का आयोजन किया जाता है। रुद्राभिषेक पूजन में आचार्य महेश झा, पं. जीवन झा, पं. सागर राजहंस, पं. गुलशन, पं. अशोक मिश्र, पं. अभिषेक झा, पं. गौरव, पं. बिनय, पं. रौशन, पं. अरविंद राजहंस, पं. सुभाष, पं. देवेंद्र झा सहित अन्य ब्राह्मण मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.