बलरामपुर, जून 27 -- बलरामपुर, संवाददाता। झारखंडी सरोवर स्थित कर्बला प्रकरण को लेकर शुक्रवार को सदर विधायक पल्टूराम ने भाजपा जिलाध्यक्ष रवि मिश्रा व नपाप चेयरमैन धीरू सिंह के साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की। सदर विधायक ने सीएम योगी को कर्बला के वास्तविक स्थिति से अवगत कराया। साथ ही इस सन्दर्भ में आए न्यायालय के निर्णय को भी मुख्यमंत्री के समक्ष रखा गया। जिस पर सीएम योगी ने न्यायालय के निर्णय का पालन कराने का आश्वासन देते हुए अधिकारियों को निर्देशित किया। झारखंडी मंदिर के बगल स्थित सरोवर में दशकों से ताजिया दफ्नायी जाती थी। यह आस्थाई कर्बला था, जो कभी बलरामपुर राज परिवार ने कुछ समय के लिए दिया था। बाद में इसे लोग वक्फ सम्पत्ति बताते हुए न्यायालय पहुंचे, लेकिन उनका यह दावा न्यायालय से खारिज हो गया। नगर पालिका परिषद बलरामपुर झारख...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.