मुजफ्फरपुर, मई 6 -- मीनापुर, हिन्दुस्तान संवाददाता। पूर्व मंत्री और राजद के मुजफ्फरपुर जिला प्रभारी आलोक मेहता ने कहा कि स्व. कर्पूरी ठाकुर और स्व. जगदेव बाबू के अधूरे सपनों को पूरा करने का वक्त आ गया है। इसके लिए पार्टी कार्यकर्ता को महत्वपूर्ण भूमिका निभानी होगी। प्रखंड के नेउरा के एक सभागार में मंगलवार को हुई राजद के सामाजिक न्याय परिचर्चा में उन्होंने कहा कि पहली पीढ़ी को गोली खानी पड़ी। दूसरी पीढ़ी शोषण का शिकार हुआ और अब तीसरी पीढ़ी की बारी है, जो राज करेगा। विधायक मुन्ना यादव ने कहा कि लालूजी सामाजिक न्याय की लड़ाई लड़े। गरीबों को जुबान दी। अब तेजस्वी यादव आर्थिक आजादी की लड़ाई लड़ेंगे और रोजगार की गारंटी बनेंगे। उमाशंकर सहनी की अध्यक्षता में हुई परिचर्चा में जिलाध्यक्ष रमेश गुप्ता, मो. कमरान, पूर्व विधायक सीताराम यादव विक्रांत याद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.