पटना, फरवरी 16 -- विधान परिषद के उपसभापति प्रो. रामवचन राय ने कहा कि 'लोकतंत्र के कबीर भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर पुस्तक नई पीढ़ी के लिए उत्कृष्ट साबित होगी। इसे हर किसी को पढ़ना चाहिए। पुस्तक हर इंसान के जीवन में बहुत महत्वपूर्ण होता है। संवाद लोकतंत्र की पहचान होती है। इससे ज्ञान की समृद्धि होती है। प्रो. राय रविवार को जगजीवन राम संसदीय अध्ययन एवं राजनीतिक शोध संस्थान में 'लोकतंत्र के कबीर भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर पुस्तक का लोकार्पण-सह-परिचर्चा की अध्यक्षता करते हुए अपनी बात रख रहे थे। जदयू के राष्ट्रीय महासचिव मनीष वर्मा ने कहा कि जननायक कर्पूरी ठाकुर एक व्यक्ति नहीं विचार हैं। उनका जीवन एक संदेश है। उन्होंने समाजवाद की धारा पकड़कर खुद को समाज के लिए सौंप दिया। कर्पूरी जी के कई सपनों को विकास पुरुष मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पूरा क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.