देवरिया, जनवरी 25 -- सलेमपुर, हिन्दुस्तान संवाद। कर्पूरी ठाकुर की जयंती शनिवार को सलेमपुर के गांधी चौके मनायी गयी। राज्यमंत्री विजय लक्ष्मी गौतम ने कर्पूरी ठाकुर के चित्र पर माल्यार्पण करते हुए कहा कि वह सादगी, ईमानदारी और सामाजिक न्याय की जो मिसाल थे। उन्हीं के मार्ग पर चलते हुए आज की सरकार वंचित और पिछड़े वर्ग के उत्थान के लिए कार्य कर रही है। अध्यक्षता जिला पंचायत अध्यक्ष पं. गिरीश चन्द्र तिवारी ने किया। इस दौरान भाजपा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष जयनाथ कुशवाहा, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि अमरेश सिंह बबलू, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष ओम प्रकाश यादव, अशोक पाण्डेय, जटाशंकर दुबे, बलबीर सिंह दादा, सुनील सनेही, अनिल ठाकुर, अभिषेक जायसवाल आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.