मोतिहारी, फरवरी 18 -- मोतिहारी, हिप्र.। भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर की पुण्य तिथि अति पिछड़ा वर्ग संघर्ष मुक्ति मोर्चा के तत्वावधान में कर्पूरी ठाकुर स्मृति उद्यान में मनाई गई। अध्यक्षता मोर्चा के संस्थापक अध्यक्ष ब्रज किशोर ठाकुर ने की। कार्यक्रम का संचालन धीरज चंद्रवंशी ने किया। मुख्य अतिथि राय सुंदरदेव शर्मा ने कहा कि कर्पूरी ठाकुर सभी वर्गों का सर्वमान्य नेता थे। जो सभी वर्गों का कार्य किए थे। विशिष्ट अतिथि अमरेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि कर्पूरी ठाकुर बिहार सहित भारत वर्ष के अद्वितीय एवं सर्वमान नेता थे। कार्यक्रम के आयोजक ब्रज किशोर ठाकुर ने कहा कि कर्पूरी ठाकुर जैसे भारत वर्ष के अंदर कोई नेता आजतक नहीं हुआ। कर्पूरी जी सत्ता के संत थे। कर्पूरी ठाकुर की मूर्ति नगर थाना के बीच चौराहे पर शिफ्ट करना चाहिए। मौके पर बबन कुशवाहा, चन्द्रशे...