पटना, जनवरी 24 -- रालोजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह पूर्व केंद्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर बिहार ही नहीं देश के नेता थे। समाज सेवा को उन्होंने मूलमंत्र मानकर गरीबों की सेवा की। जिसका परिणाम है कि बिहार के तीन बार वे मुख्यमंत्री बने और असहाय लोगों को न्याय दिलाने का काम किया। श्री पारस शनिवार को पार्टी के प्रदेश कार्यालय में जननायक कर्पूरी ठाकुर की 102 वीं जयंती समारोह को संबोधित कर रहे थे। इसके पूर्व उन्होंने स्व. कर्पूरी ठाकुर श्रद्धासुमन अर्पित किया। मौके पर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विरेश्वर सिंह, युवा नेता यशराज पासवान, उपेन्द्र यादव, घनश्याम कुमार दाहा, रंजीत पासवान, पारस नाथ गुप्ता, देवेन्द्र कुश्वाहा, मुख्य प्रवक्ता ललन कुमार चन्द्रवंशी आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.