शामली, जनवरी 24 -- शामली। समाजवादी नेता एवं बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री भारत रत्न कर्पूरी ठाकुर की जयंती के अवसर पर समाजवादी पार्टी के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं द्वारा भैंसवाल स्थित कैम्प कार्यालय पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रोफेसर सुधीर पंवार ने कहा कि भारत रत्न कर्पूरी ठाकुर ने अपने मुख्यमंत्री कार्यकाल में सामाजिक न्याय की मजबूत नींव रखी। उन्होंने स्कूलों के पाठ्यक्रम से अंग्रेज़ी हटाने का निर्णय लिया तथा अति पिछड़े, पिछड़े वर्ग और महिलाओं को सरकारी नौकरियों में आरक्षण देकर उन्हें मुख्यधारा से जोड़ा। उनका पूरा जीवन शोषित, वंचित और कमजोर वर्गों के अधिकारों के लिए समर्पित रहा। समाजवादी मजदूर सभा के जिलाध्यक्ष देवेंद्र वालिया ने कहा कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के नेतृत्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.