मुजफ्फरपुर, अप्रैल 17 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। जिले के सिकंदरपुर स्थित जननायक कर्पूरी ठाकुर छात्रावास में रिक्त हुई सीटों पर अतिपिछड़ा वर्ग के छात्रों के नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। जिला पिछड़ा एवं अति पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग की ओर से नामांकन को लेकर सूचना जारी की गई है। कहा गया है कि अतिपिछड़ा वर्ग के छात्रों का इसमें निशुल्क आवासन होगा। इस कोटि के अभ्यर्थियों की अनुपलब्धता की स्थिति में पिछड़ा वर्ग और अनुसूचित जाति, जनजाति व सामान्य वर्ग के छात्रों पर विचार किया जाएगा। अतिपिछड़ा वर्ग के छात्रों के अतिरिक्त अन्य कोटि के छात्रों को प्रति माह 330 रुपये छात्रावास का शुल्क देना होगा। छात्रों को भोजनादि की व्यवस्था स्वयं करनी होगी। अगले 10 दिनों तक इच्छुक छात्र कल्याण विभाग के कार्यालय में आवेदन जमा कर सकते हैं। जिला कल्याण पदा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.