मधुबनी, जनवरी 24 -- झंझारपुर। बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और भारत रत्न स्वर्गीय कर्पूरी ठाकुर के जयंती पर शनिवार को झंझारपुर में माल्यार्पण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मौके पर बिहार सरकार के पूर्व मंत्री सह स्थानीय विधायक नीतीश मिश्रा ने ललित कर्पूरी स्टेडियम स्थित समरसता स्थल पर स्थापित स्वर्गीय कर्पूरी ठाकुर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। माल्यार्पण के बाद विधायक नीतीश मिश्रा ने कर्पूरी ठाकुर के व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वे सामाजिक न्याय, समरसता और गरीब-वंचित वर्ग के सशक्तिकरण के प्रतीक थे। मुख्यमंत्री रहते हुए उन्होंने शिक्षा और सामाजिक बराबरी के क्षेत्र में ऐतिहासिक कार्य किए। पिछड़े और अति पिछड़े वर्ग को मुख्यधारा से जोड़ने में उनका योगदान अविस्मरणीय है। उनका संपूर्ण जीवन सादगी, ईमानदारी और जनसेवा की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.