सीवान, जनवरी 25 -- सीवान। राजद सीवान के तत्वावधान में जननायक, भारत रत्न कर्पूरी ठाकुर की जयंती के अवसर पर शुक्रवार को एक भव्य एवं गरिमामय समारोह का आयोजन किया गया। पूरे कार्यक्रम का माहौल कर्पूरी ठाकुर के विचारों और सामाजिक न्याय की भावना से ओत-प्रोत रहा। बिहार विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष अवध बिहारी चौधरी ने कहा कि जननायक कर्पूरी ठाकुर ने अपने पूरे जीवन में सामाजिक न्याय को केंद्र में रखकर राजनीति की। उन्होंने पिछड़े, अति पिछड़े और वंचित वर्गों की आवाज़ को मजबूती से उठाया। उनकी नीतियां और संघर्ष आज भी समाज को समानता और समरसता की दिशा में मार्गदर्शन प्रदान करती हैं। विधान परिषद सदस्य (एमएलसी) विनोद जायसवाल ने कहा कि कर्पूरी ठाकुर का जीवन सादगी, संघर्ष और सिद्धांतों की राजनीति का जीवंत उदाहरण है। जिला अध्यक्ष बिपिन कुमार कुशवाहा ने अपने संबोध...