गाजीपुर, जनवरी 24 -- गाजीपुर। सपा कार्यकर्ताओं शनिवार को भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर की जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई। यह कार्यक्रम जिलाध्यक्ष गोपाल यादव की अध्यक्षता में पार्टी कार्यालय समता भवन में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में माल्यार्पण और विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने कर्पूरी ठाकुर के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की और सामाजिक न्याय और समानता की लड़ाई को निरंतर जारी रखने का संकल्प लिया। जिलाध्यक्ष गोपाल यादव ने कर्पूरी ठाकुर को देश का महान नेता बताया। उन्होंने कहा कि उनके जीवन की सरलता, सादगी और ईमानदारी सभी के लिए अनुकरणीय है। यादव ने कहा कि मजबूत इच्छाशक्ति और संघर्ष से कोई भी मुकाम हासिल किया जा सकता है। उन्होंने लोकतंत्र की वर्तमान स्थिति पर चिंता जताते हुए कहा कि लोकतंत्र को बचाना आ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.