सीतापुर, जनवरी 24 -- औरंगाबाद, संवाददाता। कादिनगर में जननायक कर्पूरी ठाकुर की 102वीं जयंती मनाई गई। यह समारोह स्थानीय जननायक कर्पूरी ठाकुर पार्क, कादीनगर में हर्षोल्लास के साथ आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि अति पिछड़ा वर्ग राजनैतिक चेतना मंच उत्तर प्रदेश के संयोजक देवेंद्र ठाकुर एडवोकेट रहे। उन्होंने कर्पूरी ठाकुर के चित्र पर पुष्पमाला अर्पित कर उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डाला। देवेंद्र ठाकुर ने कहा कि भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर को भारतीय राजनीति और सामाजिक न्याय के इतिहास में ऐसे व्यक्तित्व के रूप में याद किया जाता है, जिन्होंने सत्ता को मानव सेवा का साधन माना। इस अवसर पर सियरामनंद, सरोजनी, स्वामी विमलानंद जी, सुनैना, सुनील आदि लोग उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...