औरंगाबाद, फरवरी 17 -- औरंगाबाद, हिन्दुस्तान प्रतिनिध। बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर की 37वीं पुण्यतिथि सोमवार को कर्पूरी भवन में मनाई गई। जननायक कर्पूरी विकास मंच के तत्वावधान में यह आयोजन किया गया। कर्पूरी विकास मंच के अध्यक्ष रामप्रवेश ठाकुर ने कहा कि कर्पूरी ठाकुर ने आजीवन संघर्ष किया। उन्होंने बिहार को नई दिशा दी थी। इस अवसर पर प्रमोद कुमार सिंह, विनोद ठाकुर, मंटू ठाकुर, सुनील ठाकुर, राजू ठाकुर, उदय ठाकुर, सुधीर, इन्दीवर, रंजीत कुमार, प्रेमशकर, राजेंद्र प्रसाद, अजीत ठाकुर, दिनेश राम नारायण, अनुराग कुमार, छोटू कुमार शामिल थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...