गढ़वा, जून 2 -- धुरकी, प्रतिनिधि। प्रखंड मुख्यालय स्थित कर्पूरी चौक के समीप लगा ट्रांसफॉर्मर शुक्रवार को जल गया। उसके बाद से इलाके में पूरी तरह ब्लैक आउट की स्थिति है। वहीं ट्रांसफॉर्मर जलने से गर्मी और उमस से परेशानी बढ़ गई है। लोग ढिबरी और मोमबत्ती के सहारे रात गुजार रहे हैं। बिजली आपूर्ति बंद होने से करीब 200 परिवार खमियाजा भुगत रहा है। कर्पूरी चौक का ट्रांसफॉर्मर जलने से प्रखंड मुख्यालय, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सहित कर्पूरी चौपाल के आसपास करीब 200 घरों में ब्लैक आउट की स्थिति उत्पन्न हो गयी है। उससे उमस भरी गर्मी में लोग त्राहिमाम करने लगे हैं। ट्रांसफॉर्मर जलने से जहां लोगों को घरों में बिजली की समस्या उत्पन्न होने से पानी के लिए परेशानी बढ़ गई है। उसके अलावा बिजली आधारित व्यवसाय भी प्रभावित हो रहा है। छात्रों की पढ़ाई भी बाधित हो ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.