नई दिल्ली, मई 15 -- कर्नाटक हाई कोर्ट ने कन्नड़ समुदाय का अपमान करने के मामले में सोनू निगम को राहत दी है। कोर्ट ने आदेश दिया है कि सोनू के खिलाफ कोई दंडात्मक कार्रवाई न की जाए। मामला एक म्यूजिक इवेंट का है। वहां कुछ लोग सोनू से कन्नड़ में गाना गाने की मांग कर रहे थे। गुस्से में सोनू ने कुछ ऐसा कहा था कि कन्नड़ समुदाय के लोगों को पसंद नहीं आया। नाराज लोगों ने सोनू के कमेंट के बाद उनके खिलाफ बेंगलुरु में एफआईआर दर्ज करवाई थी। FIR रद्द करने की थी अपील बेंगलुरु इवेंट विवाद में सोनू निगम को हाई कोर्ट से राहत मिली है। मामला 22 अप्रैल को बेंगलुरु में हुए इवेंट का है। सोनू पर आरोप था कि इस इवेंट में उन्होंने कन्नड़ लोगों की तुलना पहलगाम हमलावरों से की थी। इससे नाराज लोगों ने सोनू निगम के खिलाफ 3 मई को एफआईआर दर्ज करवाई थी। सोनू ने कर्नाटक उच्च न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.