बगहा, फरवरी 5 -- बगहा, नगर प्रतिनिधि। चौतरवा थाना क्षेत्र के अहिरवलिया निवासी नीरज राव के घर से बरामद विस्फोटक मामले का पुलिस ने उद्वेदन कर दिया है। मामले में पुलिस ने गांव के ही आरोपी दिव्यांशु को गिरफ्तार कर लिया है। बुधवार को प्रेस कांफेंस में एसपी रामानंद कौशल ने बताया कि दिव्यांशु अपने पड़ोसी नीरज राव को फंसाने के लिए कर्नाटक से डेटोनेटर चुरा कर लाया था। जिसे अपने मां के साथ साजिश कर नीरज राव के घर में रख दिया था। एसपी ने बताया कि गिरफ्तार दिव्यांशु को पूछताछ के बाद न्यायिक हिरासत जेल में भेज दिया है। तकनीकी अनुसंधान के आधार पर उसकी गिरफ्तारी की गई है। पूछताद में उसने विस्फोटक रखने में अपनी संलिप्तता स्वीकार ली है। उन्होंने बताया कि आरोपी दिव्यांशु इससे पूर्व आर्म्स एक्ट मामले में जेल जा चुका है। उन्होंने बताया कि दिव्यांशु व नीरज राव...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.