पूर्णिया, मई 5 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। केनगर प्रखंड के परोरा महादलित टोला निवासी 20 वर्षीय कुणाल ऋषि की कर्नाटक के यशवंतपुरा रेलवे स्टेशन के पास एक रेल दुर्घटना में मृत्यु पर उनके परिजनों से खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग की मंत्री लेशी सिंह ने मुलाकात की। इसके पहले परिजनों ने मंत्री से सम्पर्क स्थापित कर पार्थिव शरीर को कर्नाटक से गांव लाने की व्यवस्था का अनुरोध किया था। जानकरी मिलने पर मंत्री लेशी सिंह ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से बातचीत की। इसके राज्य सरकार की ओर से श्रम संसाधन विभाग के सचिव व वरिष्ठ पदाधिकारियों को शव लाने की व्यवस्था कराने को निर्देशित किया गया। पार्थिव शव की सारी सरकारी प्रक्रिया पूरी कर हवाई जहाज से मृतक के परिजनों के साथ पटना हवाई अड्डा लाकर वहां से पूर्णियां के लिए एम्बुलेंस से परोरा महादलित टोला ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.