नई दिल्ली, मार्च 20 -- कर्नाटक की राजनीति में हनी ट्रैप का जिन्न बाहर आ गया है। इस सिललिसे में इस बार सीधे राज्य के कोऑपरेशन मंत्री केएन राजन्ना ने चौंकाने वाला दावा किया है। उन्होंने कहा कि उन्हें भी हनी ट्रैप में फंसाने की कोशिश की गई थी और उनके पास इसके ठोस सबूत हैं। विधानसभा में गूंजते इस मुद्दे ने पूरे राजनीतिक गलियारों में हलचल मचा दी है। 48 नेताओं के हनी ट्रैप में फंसने का दावा कर चुके राजन्ना ने इस पूरे षड्यंत्र की उच्चस्तरीय जांच की मांग की है। वहीं, विपक्ष ने इसे राजनीति का घिनौना चेहरा बताते हुए सख्त कार्रवाई की मांग की है। कर्नाटक के कोऑपरेशन मंत्री केएन राजन्ना ने विधानसभा में बड़ा खुलासा करते हुए कहा कि उन्हें भी हनी ट्रैप में फंसाने की कोशिश की गई थी। उन्होंने इस मसले पर होम मिनिस्टर जी परमेश्वर से उच्चस्तरीय जांच कराने की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.