गाजीपुर, फरवरी 12 -- भांवरकोल। क्षेत्र के वीरपुर निवासी युवा नेता आशीष कुमार राय को समाजवादी पार्टी ने कर्नाटक राज्य में प्रदेश सचिव की जिम्मेदारी सौंपी है। यह नियुक्ति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर की गई है। कर्नाटक प्रदेश अध्यक्ष एन. मनजप्पा ने जारी आधिकारिक पत्र में उनके नाम की घोषणा की गई। पार्टी नेतृत्व ने उनके संगठनात्मक कौशल, सक्रियता और निष्ठा को देखते हुए यह दायित्व प्रदान किया है। आशीष कुमार राय की नियुक्ति से भांवरकोल सहित वीरपुर गांव में हर्ष का माहौल है। समर्थकों और क्षेत्रवासियों ने इसे क्षेत्र के लिए गर्व की बात बताया है। ग्रामीणों और शुभचिंतकों ने उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...