नई दिल्ली, फरवरी 20 -- कर्नाटक के बागलकोट में शिवाजी जयंती जुलूस के दौरान पथराव के बाद सांप्रदायिक हिंसा भड़क गई। इसे लेकर माहौल गरमाया हुआ है और राजनीतिक बयानबाजियां तेज हैं। मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने शांति और सद्भाव की अपील की है। जिला मुख्यालय बागलकोट कस्बे में शुक्रवार को दो समुदायों के बीच झड़प के बाद तनाव पैदा हो गया और प्रशासन को निषेधाज्ञा लागू करनी पड़ी। तनाव के मद्देनजर बागलकोट में दुकानें बंद रहीं। सिद्धारमैया ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर एक पोस्ट में कहा, 'बागलकोट में हुई पथराव की घटना समाज की शांति और सद्भाव के लिए खतरा है। मैं और हमारी सरकार इसकी कड़ी निंदा करते हैं।' यह भी पढ़ें- यूनुस की रवानगी होते ही सुधरे बांग्लादेश-भारत संबंध, तारिक सरकार का बड़ा फैसला मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों से बात की है ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.