बेंगलुरु, जून 18 -- कर्नाटक में एक बार फिर नंदिनी बनाम अमूल डेयरी का विवाद राजनीतिक लड़ाई बनती जा रही है। दरअसल, कर्नाटक सरकार ने गुजरात स्थित डेयरी ब्रांड अमूल को बेंगलुरु के 10 मेट्रो स्टेशनों पर कियोस्क खोलने की अनुमति दी है। अब विपक्षी दल भाजपा और जेडीएस कांग्रेस की सिद्धरमैया सरकार के इस कदम की आलोचना कर रहे हैं और आरोप लगा रहे हैं कि राज्य सरकार राज्य द्वारा संचालित ब्रांड नंदिनी को बढ़ावा देने में विफल रही है। बेंगलुरु मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड ने कियोस्क स्थापित करने के लिए टेंडर जारी किया था। यह टेंडर अमूल डेयरी को मिला है। विपक्ष के नेताओं का कहना है कि राज्य सरकार को चाहिए था कि सभी 10 कियोस्क के संचालन का जिम्मा कर्नाटक मिल्क फेडरेशन द्वारा संचालित नंदिनी ब्रांड को दे देना चाहिए था।कमीशन के लिए अपना आत्मसम्मान बेच दिया : J...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.