कटिहार, मार्च 21 -- आजमनगर, एक संवाददाता आजमनगर प्रखंड क्षेत्र के जोकर पंचायत अंतर्गत माडिया गांव के डेढ़ दर्जन से अधिक मजदूर कर्नाटका मजदूरी करने के लिए गए थे। जहां 12 घंटे बगैर कुछ खाए पिए काम कराया जा रहा था। मजदूरों ने जब विरोध किया तो उनको एक जंगल में बिठाकर रखा गया। मारपीट की गयी और घर से 15-15 हजार रुपए मंगवाने के बाद छोड़ा गया। गुरुवार की शाम घर पहुंच कर मजदूरों ने आपबीती सुनाई। स्थिति के नजाकत को देखते हुए ग्रामीणों द्वारा सभी मजदूरों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र आजमनगर में लाकर प्राथमिक उपचार कराया गया। मजदूरों ने बताया कि कर्नाटका स्टेशन पहुंचने के दौरान मजदूरों का एजेंट के द्वारा फोन पर संपर्क किया गया। बताया गया कि तुम लोगों के साथ इंसाफ होगा। तुम लोग काम करने के लिए वापस आ जाओ। परंतु सभी मजदूर वापस घर आने के लिए जिद पर अड़ ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.