पटना, अगस्त 1 -- जनसुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने कहा है कि हम चाहते हैं कर्नाटक-गुजरात की तरह बिहार में भी विकास हो। बिहार के मौजूदा हालात बदलें और इसमें सुधार हो। वे शुक्रवार को शेखपुरा हाऊस में आयोजित मिलन समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि जनसुराज में वे लोग आ रहे जो बेहतर व्यवस्था बनाना चाहते हैं। दावा किया कि आगामी नवंबर के बाद जदयू के सभी नेताओं-कार्यकर्ताओं का आखिरी रास्ता जनसुराज में ही होना है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय सिंह ने कहा कि बिहार के लोग यह जान रहे हैं कि उनकी समस्याओं का समाधान जनसुराज ही कर सकता है। प्रदेश अध्यक्ष मनोज भारती ने कहा कि भाजपा ने देश के लिए कुछ भी किया हो, बिहार के लिए कुछ नहीं किया। इसलिए खासकर भाजपा के इतने सारे नेता हमारे साथ आ रहे हैं। मिलन समारोह में भाजपा के पूर्व प्रदेश महामंत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.