प्रयागराज, फरवरी 14 -- नैनी, हिन्दुस्तान संवाद। नैनी कोतवाली के सब्जी मंडी इलाके से महाकुम्भ स्नान के लिए कर्नाटक से आए श्रद्धालुओं की कार से उचक्कों ने चार बैग और 30 हजार रुपये नकदी पार कर दी। पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज से उचक्कों का सुराग तलाश रही है । कर्नाटक के हसन इलाके से संगम स्नान करने आईं अमूल्या और अक्षय एमए ने बताया कि वह पांच लोग गुरुवार रात प्रयागराज पहुंचे। संगम स्नान के बाद वह शुक्रवार को वापस जाते समय नैनी सब्जी मंडी के पास रुककर आराम करने लगे। वह सभी वहां खाना बनाने लगे। इसका फायदा उठाकर उचक्कों ने पहले उनकी कार को हवा निकाल दी और बाद में कार का शीशा तोड़कर उसमें रखे चार बैग जिसमें कीमती सामान और कपड़े मौजूद थे। साथ ही 30 हजार नकदी व एक मोबाइल फोन पार के दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.