नई दिल्ली, जनवरी 6 -- आरएसएस और उसके सदस्यों पर टिप्पणी मामले में यहां की एक स्पेशल कोर्ट ने कर्नाटक के मंत्रियों प्रियांक खरगे, दिनेश गुंडू राव और यूथ कांग्रेस नेता मोहम्मद हारिस नलपाड को नोटिस जारी किया है। सांसदों/विधायकों के लिए स्पेशल कोर्ट ने हाल ही में बीएनएस के तहत नोटिस जारी करने का निर्देश दिया। यह शिकायत आरएसएस सदस्य तेजस ए. ने दायर की। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए, ग्रामीण विकास और आईटी मंत्री प्रियांक खरगे ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि आरएसएस देश के विकास में 'सबसे बड़ी बाधा' है। व्यक्तियों का यह समूह अपने प्यादों का इस्तेमाल करके हमारे खिलाफ मामले दर्ज करवा रहा है, सिर्फ इसलिए कि हम आरएसएस पर सही सवाल उठा रहे हैं। कोर्ट ने अगली सुनवाई 14 जनवरी तक के लिए स्थगित कर दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसे...