नई दिल्ली, अप्रैल 20 -- कर्नाटक के पूर्व पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) ओम प्रकाश की रविवार को उनके बेंगलुरु स्थित आवास पर हत्या कर दी गई। 1981 बैच के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी रहे ओम प्रकाश का शव खून से लथपथ हालत में घर के अंदर मिला। शुरुआती जांच में पुलिस को हत्या की आशंका है और शक की सुई उनकी पत्नी पर घूम रही है। घटना के वक्त पत्नी और बेटी घर में मौजूद थीं। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और पत्नी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। इस मामले पर बोलते हुए बेंगलुरु सिटी पुलिस ने कहा, "कर्नाटक के पूर्व डीजीपी ओम प्रकाश, 1981 बैच के आईपीएस अधिकारी की बेंगलुरु के एचएसआर लेआउट में हत्या कर दी गई। घटना का सही कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है।"खून से लथपथ मिला शव ओमप्रकाश बेंगलुरु के जिस घर में रह रहे थे, वहां रविवार दोपहर को उनक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.