नई दिल्ली, अप्रैल 20 -- बेंगलुरु से एक सनसनीखेज खबर सामने आई है। कर्नाटक के पूर्व पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) ओम प्रकाश रविवार को अपने घर में मृत पाए गए। 1981 बैच के आईपीएस अधिकारी ओम प्रकाश की लाश खून से सनी हुई हालत में बरामद की गई। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो, पुलिस को शक है कि यह एक सोची-समझी हत्या हो सकती है और इस मामले में उनकी पत्नी को हिरासत में लिया गया है। शुरुआती जांच में पुलिस ने बताया कि उनकी मौत स्वाभाविक नहीं लगती और परिस्थितियां संदिग्ध हैं। प्राथमिक जानकारी के अनुसार, ओम प्रकाश की पत्नी इस कथित हत्या की मुख्य आरोपी हो सकती हैं। उन्हें पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है और पुलिस इस पूरे मामले की बारीकी से जांच कर रही है। हालांकि अभी तक पुलिस की ओर से आधिकारिक रूप से कोई स्पष्ट बयान सामने नहीं आया है। शव को पोस्टमार्टम के ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.